कड़ी मेहनत के बाद भी जीवन में नहीं हो रही है तरक्की तो ये करेगा मुरादे पूरी

आज नागपंचमी पर करे ये उपाय तो चमक जाएगी किस्मत
आज नागपंचमी पर करे ये उपाय तो चमक जाएगी किस्मत
July 14, 2017
जानिए ये प्रभावशाली मंत्र कैसे दूर कर सकता है आपकी परेशानियों को
जानिए ये प्रभावशाली मंत्र कैसे दूर कर सकता है आपकी परेशानियों को
July 19, 2017
Kukke Sri Subrahmanya Temple

हर शख्स जीवन में तरक्की कर आगे बढऩा चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग ही सफलता के मुकाम पर पहुंच पाते हैं। दिन-रात कड़ी मेहनत करने, पाई-पाई जोडऩे के बाद भी सुखी जीवन बिताना बहुत ही मुश्किल सा लगता है। ऐसे में इंसान परेशान और निराश होने लगते हैं। फिर भी इंसान को निराशा छोड़ अपनी सफल होने की कोशिश को जारी रखना चाहिए। इंसान के कर्म के साथ ही भगवान में श्रद्धा रखना भी आवश्यक उतना ही आवश्यक है। हमारे देश में एक ऐसी जगह भी है, जहां निराश हुए लोग आते हैं और नई आशा की किरण लिए जाते हैं। दक्षिण भारत के मंगलौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है कुक्के सुब्रमण्या मंदिर। यह एक ऐसी जगह है जहां जाने के बाद लोग खाली हाथ नहीं आते। इस मंदिर में जो भी भक्त श्रद्धा से माथा टेकता हैं उसकी नैया पार हो जाती है।

अगर आप अपनी कोई मुराद यहां लेकर जाते है तो यहां प्रसाद जरूर ग्रहण करें। एक बात का ध्यान रखें कि भगवान के दरबार में जाने के बाद आप कितने अमीर हैं या कितने गरीब हैं इसका प्रदर्शन कतई न करें। भगवान से कुछ भी छुपा नहीं है। बस ज़रुरत है आपकी श्रद्धा की।

लोगों के अनुसार बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसे अभिनेता भी अपने बुरे दौर में कुक्के सुभ्रमन्या मंदिर में मन्नत मांगने आए थे। जब ये इतने बड़े अभिनेता कुक्के सुभ्रमन्या मंदिर में माथा टेक अपनी मुरादे पूरी करते है तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं।

इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर हर धर्म के लोग आते हैं और सभी की मुरादे पूरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback
//]]>