प्रेम में वशीकरण करने तथा सफलता पाने के 7 अचूक टोटके

वशीकरण के 10 अचूक टोटके, सैकिंडों में होता है असर
May 4, 2017
64 yogini temple
क्या आप जानते है 64 योगिनी मंदिर का रहस्य
May 24, 2017

प्रेम में वशीकरण करने तथा सफलता पाने के 7 अचूक टोटके

बहुत से लोग प्रेम प्रसंगों तथा दुश्मनी को खत्म करने के लिए वशीकरण अथवा सम्मोहन का इस्तेमाल करते हैं। इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताएंगे जो किसी को भी वश में करने की सामर्थ्य रखते हैं। लेकिन इन प्रयोगों को करते समय कुछ सावधानियां रखनी चाहिए वरना अर्थ का अनर्थ हो सकता है और प्रयोग करने वाले का खुद का अहित हो सकता है।

वशीकरण के पहले रखें ये सावधानियां

  1. वशीकरण के प्रयोग के पहले आपको यह जरूर देख लेना चाहिए कि आपकी खुद की जन्मकुंडली में सप्तमेश या सप्तम भाव में विराजमान ग्रह आपके अनुकूल हो, अन्यथा कोई भी वशीकरण मंत्र आपके लिए काम नहीं करेगा।
  2. वशीकरण के किसी भी प्रयोग को करने से पहले स्वयं को इस बात के लिए तैयार कर लेना चाहिए कि आप कभी भी इस प्रयोग का दुरुप्रयोग नहीं करेंगे अन्यथा उल्टा असर भी हो सकता है। साथ में भविष्य में किसी बड़े दुर्भाग्य का भी सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे करें वशीकरण प्रयोग

  1. भगवान कृष्ण के मंदिर में बांसुरी तथा पान अर्पित करने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है। यदि आपको कोई भा गया है परन्तु वह आपका प्रेम को स्वीकार नहीं कर रहा है तो इस उपाय से आपका उससे विवाह हो जाएगा।
  2. जिस व्यक्ति को आप वश में करना चाहते हैं, उसे कभी भी काले, नीले या ग्रे कलर की वस्तु या अन्य कोई भी गिफ्ट न दें। यहां तक कि उसका रैपर भी काला या नीला नहीं होना चाहिए। इससे दोनों के बीच संबंध ज्यादा खराब हो जाएंगे।
  3. आप जिसे भी पाना चाहते हैं, उसे लाल, गुलाबी, पीले या सुनहरे पीले रंग की वस्तुएं उपहार में देने से वह बड़ी आसानी से आपकी और आकर्षित हो जाएगा। चाहे तो आप हीरा या इन्हीं रंगों के नगीनों से जड़ी अन्य कोई ज्वैलरी भी दे सकते हैं।
  4. मनचाहे लड़के/ लड़की से विवाह के लिए शुक्ल पक्ष में असली गौरी-शंकर रूद्राक्ष व्हाइट गोल्ड में जड़ा हुआ धारण करें।
  5. आप जिसे भी आकर्षित करना चाहते हैं, उससे कभी भी शनिवार या अमावस्या के दिन न मिलें। ये दोनों ही दिन प्रेम संबंधों के लिए अशुभ माने गए हैं। यहां तक कि आपके आपसी संबंध टूट कर हमेशा के लिए दोनों के बीच नफरत भी हो सकती है। यदि पूर्णिमा को आप उससे अपने दिल की बात कहेंगे तो अवश्य सफल होंगे।
  6. किसी को भी आकर्षित करने के लिए भगवान शिव से बढ़ कर अन्य किसी देवता की आराधना नहीं है। सोलह सोमवार का व्रत करने तथा भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नमः शिवाय का जाप करने से व्यक्ति किसी को भी अपने वश में कर सकता है।

अपने मनचाहे लड़के अथवा लड़की से शत प्रतिशत प्रेम विवाह करने के लिए आपको भगवान राधाकृष्ण की शरण में जाना चाहिए। इसके लिए शुक्रवार के दिन किसी भी राधाकृष्ण मंदिर में जाकर उन्हें फूल-माला अर्पित करें तथा मिश्री का भोग लगाएं। इसे प्रेम विवाह की सभी बाधाएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन भी सुख और शांति से बीतता है।

Feedback
//]]>