अगर आपको है मांगलिक दोष तो न करे चिंता, करें यह उपाय

pitru paksha
श्राद्ध पक्ष में ये उपाय करने से सुधर जाते हैं सभी बिगड़े काम
September 10, 2017
नवरात्रि 2017
क्या है शरद नवरात्रि, उपवास के दौरान इन कुछ बातों का रखें खास ख्याल
September 14, 2017
mangal dosh

अगर आपको है मांगलिक दोष तो न करे चिंता। इन उपायों को करने से होगा सब ठीक। यदि आपका प्रेमी/प्रेमिका और आप में से कोई एक व्यक्ति मांगलिक है, तो विवाह से पूर्व पुन: विचार करें। यह संबंध शुभ नहीं है। लेकिन आप फिर भी विवाह करना चाहते हैं, तो विवाह से पूर्व मंगल दोष का उपाय अवश्य कर लें। नहीं तो आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना होगा। इसलिए बेहतर है कि आप मंगल दोष का उपाय जरूर करें ताकी आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ न हो। मंगल दोष के उपाय में कुंभ विवाह और वट – विवाह मुख्य माने जाते हैं। प्रेम – विवाह से पूर्व संख्या शास्त्र की सहायता से संबंधों की जांच – पड़ताल अवश्य कर लें या करवा लें। शत्रु अंकों से प्रेम और प्रेम – विवाह से बचना ही अच्छा है। जैसे – 4 – 9, 1 – 8, 2 – 3, 2 – 5 इत्यादि। ये मिलन शुभ नहीं हैं। इस प्रकार के अंकों से बचें, यह आपके लिए शुभ होगा।

प्रेम – विवाह में सफलता के लिए वाइट ओपल फायर या हीरा रत्न या फिरोजा रत्न दोनों धारण करने से प्रेम – संबंधों को विवाह तक पहुंचाने में सहायता मिलती है। प्रेम – विवाह व ग्रहस्थ जीवन में सफलता के लिए प्राण प्रतिष्ठत वास्तविक नेपाली गौरी – शंकर रुद्राक्ष, श्वेत वर्ण में धारण करें। इससे दोनों लड़का – लड़की के बीच हमेशा प्यार बना रहता है व झगड़ों की संभावनाएं भी कम होती हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि लड़की – लड़का दोनों एक – दूसरे को नुकीली या काटने वाली वस्तु उपहार में न दें। इससे संबंध खराब हो सकते हैं। ध्यान रखें कि गिफ्ट में काले रंग की कोई वस्तु एक – दूसरे को कभी न दें। इससे भी समस्या हो सकती है। लाल, गुलाबी और सुनहरे पीले रंग की वस्तुओं का आदान-प्रदान श्रेष्ठ है। अगर आप इन रंगों के संबंधित किसी भी चीज का आदान-प्रदान करते हैं, तो आपके रिश्ते में खुशहाली आएगी। यह रंग मंगल दोष वालों के लिए अच्छा काम करते हैं। कह सकते हैं कि इन पर मंगल दोष का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही कोशिश करें कि श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके अलावा किसी भी धर्म के देव-स्थल पर लाल गुलाब व चमेली का इत्र अर्पित करें। प्रेम – विवाह में लाभ होगा। इन सभी उपायों को अपनाने से जिन प्रेमी जोड़ों में से किसी एक को चाहे वह लड़की हो या लड़का मंगल दोष का निवारण होता हैं। इससे भविष्य में भी प्यार बना रहता है और झगड़े होने की संभावनाएं भी कम होती है।

इन उपायों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हिमानी “अज्ञानी” संपर्क करें – +91 9636243039.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback
//]]>